गिरिडीह : गिरिडीह जिले में एक बड़ी दर्दनाक घटना घटी है। जिसमें एक लोडेड सीमेंट ट्रक से 4 साल के मासूम बच्चों सहित चार लोग दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। घटना तिसरी थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी शाहबाज अंसारी के चार वर्षीय बेटे को ट्रक ने कुचल कर भागने का प्रयास कर रहा था। भागने के दौरान ट्रक ने देवरी थाना क्षेत्र में दो और लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया और उसे जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज सूर्य मंदिर के पास रोक लिया। यहां ट्रक चालक ने भागने के क्रम में एक और व्यक्ति को कुचल दिया और ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

इस घटना से चारों तरफ अपरा तफरी मच गई। इस भयावह घटना में मासूम बच्चे समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी और सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि, घटना से इलाके में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है। चारों तरफ चीख पुकार हादसे के बाद मची हुई है और क्षेत्र में शोक की लहर है





