Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सुंदरनगर थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिले गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्कर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि सुंदनरगर थाना क्षेत्र के खुकराडीह डुंगरी के पास सूचना मिली थी कि कोई हाथ में थैला लेकर गांजा लिए जा रहा है। इसके बाद उसका पीछा किया गया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा ।
इसके बाद उसे खदेड़कर पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान उसने खुद को हितकू निवासी बुधु पात्रा बताया । तलाशी के दौरान उसके पास से पुलिस ने 3 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामले के उद्वेदन से नशे के कारोबार करने वालों में कमी आएगी।
Advertisement




