सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित गोदाम प्रबंधक को लेकर इन दिनों गंभीर चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार, गम्हरिया गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि इन शिकायतों की जांच के बाद जल्द ही कार्रवाई हो सकती है और अभिषेक हाजरा को हटाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि गोदाम संचालन में अनियमितता, वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी और कुछ तकनीकी गड़बड़ियों की जानकारी ऊपर तक पहुंची है।

विभाग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि “गम्हरिया गोदाम से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए गोपनीय जांच की जा रही है। किसी भी समय एजीएम अभिषेक हाजरा को हटाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि विभाग पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है, और जहां कहीं भी गड़बड़ी की पुष्टि होगी , वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वही जानकारी के लिए गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा से संपर्क करने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक फोन रिसीव गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा द्वारा नहीं किया गया।




