जमशेदपुर : विवेक विद्यालय गोविंदपुर का छात्र इवान उरांव जी स्पेलबी माइंड वॉर के क्लस्टर राउंड तक पहुंच कर झारखंड का नाम रोशन किया है। ज़ी स्पेलबी माइंड वॉर कॉम्पिटिशन का पहला राउंड 13 अक्टूबर को अयोजित किया गया था। जिसमें जमशेदपुर, विवेक विद्यालय (गोविंदपुर) के कक्षा 9 के छात्र इवान ओरांव सीनियर वर्ग में रैंक 1 के साथ इंटर स्कूल राउंड के विजेता घोषित हुए थे। राउंड 2 जो की 3 नवंबर को पटना के डॉन बॉस्को एकेडमी में अयोजित किया गया था। इवान उरांव सिटी राउंड के 2 विजेताओं में से एक घोषित हुए और तीसरा राउंड यानी कि क्लस्टर राउंड के लिए क्वालिफाई किय गए है। इनका रैंक उपविजेता है और ये सीनियर वर्ग में क्वालिफाई करने वाले झारखंड के एकमात्र छात्र हैं। तीसरे दौर का आयोजन 25 नवंबर को भुवनेश्वर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 4 राउंड हैं। इवान उराँव का अंग्रेजी में रुचि है और अपने स्कूल में सीनियर वर्ग के अंग्रेजी कविता तथा अंग्रेजी एकल अभिनय जैसे कार्यक्रमों में पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं । अंग्रेजी गाने गाना बहुत पसंद है। इवान की माताजी, शाहनाज़ परवीन वैली व्यू स्कूल की शिक्षिका हैं। इवान उराँव,जमशेदपुर के पूर्व डीएसपी तेजवान उराँव का पोता है। इवान का सपना भविष्य में अपनी मां, टीचर्स और स्कूल का नाम ऊंचा करना है। ग्रैंड फिनाले में उन्हें देखने के लिए हर कोई काफी उत्साहित है. इवान ने अपने परिवार, स्कूल और झारखंड को गौरवान्वित किया है।

May 7, 2026 1: 53 pm
Breaking
- कांड्रा टोल पर नशे में वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने काटे कई चालान
- आदित्यपुर और बनडीह के ईंट भट्टों का हुआ निरीक्षण, दोनों इकाइयों के विरुद्ध विभागीय प्रावधानों के तहत नोटिस एवं मांगपत्र निर्गत करने की हुई कार्रवाई
- टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
- इंतजार की इंतहा हो गई साहब…कब होगी पोस्टिंग?
- नियम तोड़ने पर डीएवी स्कूल की बसों पर 1 लाख का जुर्माना
- शिकायतों के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी ने की विभिन्न क्षेत्रों के औचक निरीक्षण, दिया सख्त हिदायत और कार्रवाई के निर्देश।
- श्रीराम इंटर कॉलेज के छात्रों का इंटर के परीक्षा परिणाम बेहतर, कॉलेज प्रबंधन ने जताई खुशी
- ईजी टेक क्लासेस के विद्यार्थियों का इंटर की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, संस्थान में खुशी का माहौल



