
चक्रधरपुर : रेलवे क्वार्टर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर रात्रि में सोना चांदी सहित हजारों रुपए की चोरी कर ली है। क्वार्टर संख्या ई134/2 निवासी शत्रुघ्न शर्मा चक्रधरपुर मंडल में गैंगमैन इंजीनियरिंग विभाग मुख्यालय में कार्य रहते हैं। अपने बेटे के जन्मदिन मनाने सब परिवार जमशेदपुर आए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मुख्य क्वार्टर के दरवाजे के ताला

तोड़कर अंदर घुसकर गहने नगदी समेत कीमती सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रविवार की सुबह जब रेल कर्मी अपने क्वार्टर पर पहुंचे और घर के ताला टूटा देख आसपास के लोगों के साथ अंदर गए तो, देखें कि घर के सारा सामान बिखरा हुआ है, और घर में चोरी कर ली गई है। सोना चांदी गहने के अलावे 70000 नगदी गायब है। पूर्ण रूप से जानकारी पत्नी और बच्चे के पहुंचने के बाद ही होगी ।क्यों कि बॉक्स पलंग के खोलकर सभी कीमती सामानों की चोरी कर ली गई है। चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




