सरायकेला (संजीव मेहता): इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर एसोसिएशन, आदित्यपुर के तत्वाधान में बिजली उपभोक्तागण द्वारा झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड आदित्यपुर कार्यालय में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के उपरांत एसोसिएशन ने विद्युत सहायक अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें अपनी मांगो को रखा. जिसमें –
1. सरकार द्वारा 200 यूनिट मुफ्त को सुविधा सभी उपभोक्ता को मिले. जिनका बिजली 200 यूनिट से ज्यादा उठता है उसको पूरा 200 यूनिट फ्री छोड़कर ही बिल बकाया का लाभ मिले.
2. स्मार्ट मीटर में बिजली की रीडिंग 2 गुना से 3 गुना तक आ रहा हैं, इसलिए जहाँ भी स्मार्ट मीटर लगा है बदल कर पुराना मीटर लगवाया जाए.
3. स्मार्ट मीटर हो या पुराना मीटर में रीडिंग का फोटो सही नही आ रहा जिसके वजह से बिलिंग के समय बिल की गणना गलत हो जा रहा है. इसकी भरपाई विभाग करे.
क्या कहा एसडीओ ने –

एसडीओ ने कहा की स्मार्ट प्रीपेड मीटर की जिम्मेदारी हमारी नहीं है सरकार द्वारा सीधे एजेंसी ने निविदा के आधार पर जनता के बीच घर जाकर मीटर लगाया है जिसके जवाबदेही हमारी नहीं है और बिजली बिल में व्याप्त समस्या अगर है तो उपभोक्ता लिखित शिकायत दे सकते हैं. इसी आधार पर उनके द्वारा दिया गया मीटर अनुसंधान कर पुनः लगाया जा सकता है. वार्ता में मुख्य रूप से महेंद्र मंडल , ओ पी पांडे, श्यामल सुमन, संतोष कुमार, दीपक कुमार, रोहित शर्मा , लीला पंडित के अलावा दर्जन भर बिजली उपभोक्ता उपस्थित थे.




