जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई की रहने वाली एक युवती को उसके पति ने अवैध संबंध के शक में गला रेत कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। युवती का शव सोमवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के तुड़ियाबेड़ा स्थित डिमना नाले में मिली थी।मंगलवार को उसकी मां ने शरीर पर टैटू देख अपनी पुत्री 19 वर्षीय सोनी सरदार के रूप में। घटना को लेकर मृतिका की बहन रोमानी सरदार ने बताया कि उसकी बहन सोनी ने बालीगुमा खिकड़ीगुट्टू के रहने वाले जयराम सरदार से प्रेम विवाह किया था।6 माह पूर्व जयराम ने सोनी के फोन में घंटों बात करने एवं परिवार वालो के विरोध के कारण उसे छोड़ दिया था।

जयराम उस पर किसी और से संबंध होने का शक करता था।घटना दिन रविवार को सोनी अपने दो सहेली के साथ घूमने निकली थी इसी बीच जयराम ने उलीडीह बुधवा चौक से रात 10 बजे तीनों को अपने साथ खिकड़ीगुट्टू अर्धनिर्मित मकान में ले गया, जहां खाना खाने के बाद सभी सो गए इसी बीच देर रात सोनी को भला फुसला कर वह अलग कमरे ने ले गया जहां हाथ पैर मुंह कपड़े से बांध कर गला रेत कर हत्या कर दी फिर बोरे में बांध कर साइकिल से डिमना नाले में फेंक दिया।इधर परिवार वालो के लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी जयराम को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिससे पूछताछ में उसने पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए अपराध स्वीकार कर ली है। वही उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किए गए दावली,रस्सी और कपड़े बरामद कर ली है। वही आवश्यक कार्यवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




