रांची : झारखंड की धरती पर स्थापित ARKA JAIN University आज शिक्षा के क्षेत्र में न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। आर्का जैन के डायरेक्टर सह रजिस्टार अमित श्रीवास्तव शिक्षा के क्षेत्र में अलख जागाते हुए, प्रेरणा स्रोत बनकर ,समाज की प्रगति, एवं विदेशों में भी शिक्षा के रूप में, आर्का जैन यूनिवर्सिटी का परचम लहराते हुए, शिक्षा जगत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था, और वैश्विक दृष्टिकोण से भी यह विश्वविद्यालय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा ‘A’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग, छात्र विनिमय कार्यक्रम तथा वैश्विक शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी के माध्यम से विदेशों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। यहां विदेशी छात्रों के लिए विशेष प्रवेश व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिससे विभिन्न देशों के विद्यार्थियों को अध्ययन का अवसर मिल रहा है।

शिक्षा के साथ-साथ शोध, नवाचार और उद्योग जगत से जुड़ाव भी विश्वविद्यालय की प्रमुख विशेषताएं हैं। अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ समझौते (MoUs) तथा कौशल आधारित पाठ्यक्रम छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय 70 से अधिक शैक्षणिक एवं औद्योगिक साझेदारियों से जुड़ा हुआ है। आज ARKA JAIN University सम्पूर्ण भारत के अग्रणी विश्वविद्यालयों में गिना और जाना जाता है। बेहतर प्लेसमेंट, आधुनिक परिसर और अंतरराष्ट्रीय अवसरों के कारण यह देश-विदेश के विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यह विश्वविद्यालय झारखंड का नाम वैश्विक शिक्षा जगत में गौरवान्वित करते हुए विदेशों में भी अपना परचम लहरा रहा।





