जमशेदपुर: विगत 4 जून को टाटा मोटर्स कंपनी परिसर में एक मजदूर दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसके बाद जुस्को द्वारा संचालित टाटा मोटर्स टाउनशिप एआरसी सिविल क्वार्टर के मरम्मत कार्य को भी बंद कर दिया गया। जिससे डेढ़ सौ से ज्यादा कर्मी कार्य से वंचित हो गए, इसे लेकर कर्मियों ने कार्य पुनः शुरू करने की मांग को लेकर टाटा मोटर्स टाउन ऑफिस में धरना पर बैठ गए।

इनका कहना है की कंपनी द्वारा बताया जा रहा है कि सुरक्षा जोखिम के चलते कार्य बंद किया गया है,जबकि मजदूरों को कहना है कि वे लोग 25 से 30 वर्षों से काम करते आ रहे है। वे लोग कम्पनी क्वाटर में मरम्मती के काम करते है। जहां किसी भी तरह का जोखिम नहीं होता है, ऐसे में दुर्घटना का हवाला देकर काम बंद करना उचित नहीं है। जल्द से जल्द कार्य शुरू करे ताकि परिवार का भरण पोषण हो सके।




