सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के डीटीओ गिरजा शंकर महतो द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार वहान चेकिंग अभियान चलाए रहे हैं। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी अभियान के कड़ी में सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा चौक पर डीटीओ गिरजा शंकर महतो द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रॉफीक पुलिस अधिकारियों के भी वाहनों के वहान चेकिंग के दौरान मौजूद रहे।

जांच के दौरान वाहनों के इंश्योरेंस ,प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट ,सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई ।साथ ही मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं की उल्लंघन करने पर कुल वाहनों से जांच के क्रम में 45800 रुपए फाइंड भी वसुले गए । डीटीओ गिरजा शंकर महतो ने बातचीत के क्रम में बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेंगे।बताया गया की सड़क सुरक्षा अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। और यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभी जारी रहेंगे।।




