जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थानांतर्गत एक विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल पर पिछले कुछ दिनों से शराब की बोतले और इंट पत्थर फेंके जाने से समुदाय के लोगों में नाराजगी है। जिसका विरोध करते हुए प्रशाशन से असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। समिति के लोगों ने बताया कि धार्मिक स्थल के समीप बियर बार है और धार्मिक स्थल नदी किनारे अवस्थित है।

ऐसे में पिछले कुछ दिनों से शराब का सेवन कर असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दे रहे हैं । बीती रात भी इसी तरह बोतल फेंकने और पत्थर बाजी किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद से समुदाय विशेष के लोगों में आक्रोश है। इन लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आने वाले समय में एक पर्व आने वाली है। ऐसे में उस धार्मिक स्थल पर पुलिस की तैनाती करे और हुड़दंगियों को चिन्हित कर उन पर कानूनी कार्रवाई करे। इधर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जूट गई है।




