सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदि पूर्व औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित आर डी रबर रिक्लेम कंपनी मी बिगड़ दोनों काम के दौरान एक मजदूर की हाथ मशीन में फस जाने की वजह से कट गया है। जिसको लेकर कई दिनों से धरना प्रदर्शन आंदोलन चल रहे हैं। श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी से वार्ता कर मजदूर पुणे रूप से इलाज कराने , ढाई लाख की मुआवजा और सभी सुविधाएं दिए जाने की कंपनी से वार्ता कर दिया गया है।

कंपनी द्वारा इस प्रकार से लिखकर दिया गया है। यह आपको सूचित करते हुए खेद हो रहा है कि बीते दिन एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारी कंपनी के एक मजदूर का हाथ मशीन में फँस जाने के कारण गंभीर रूप से कट गया। कंपनी ने तत्क्षण उसका इलाज शुरू कराया और भविष्य में भी संपूर्ण चिकित्सा व्यय का वहन करेगी। साथ ही, कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी कंपनी द्वारा की जा रही है। कंपनी उस मजदूर को पूर्ण स्वस्थ होने तक नियमित वेतन देती रहेगी। इसके अतिरिक्त, मुआवजे के रूप में ₹2,50,000 (डीडी नंबर – 699261) की धनराशि प्रदान की जा रही है। कंपनी उसे उसकी शारीरिक स्थिति के अनुरूप कार्य भी प्रदान करेगी जब तक कि वह 58 वर्ष की आयु तक कार्यरत रह सके। इसके अतिरिक्त, उसकी तात्कालिक आवश्यकताओं को देखते हुए ₹25,000 की नगद सहायता पहले ही दी जा चुकी है। हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि दिनांक 14.06.25, शनिवार से कंपनी अपने उत्पादन कार्य को पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ करने जा रही है। यदि इसमें आपके किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो हम पूर्ण जांच में सहयोग के लिए तत्पर हैं। इस विषय में SDO सहित संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है।




