जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 20 के रहने वाले एक युवक को दुकान मालिक ने गम्हरिया में स्थित अपने दुकान में बुलाकर जानलेवा हमला कर मजदूर के हाथ और पैर तोड़ देने का मामला सामने आया है। घायल के भाई ने बताया कि उसका बड़ा भाई मंजर हुसैन गम्हरिया में स्थित सद्दाम नामक दुकान मालिक के यहां विगत दो महीने से काम करता आ रहा था, लेकिन शुरुआत के 15 दिन का वेतन बकाया रह गया था, वह लगातार उससे पैसा को मांग रहा था।

जिससे दुकानदार के साथ कई बार विवाद भी हुआ , तीन दिन पूर्व भी उसके साथ बकझक हुई थी, जिसके बाद मंजर दुकान जाना छोड़ दिया, आज दिन में दुकान मालिक सद्दाम ने मंजर को पैसा देने की बात कह बुलाया, जब सद्दाम रात के 9:00 बजे दुकान पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद दुकानदार के साथ दस 15 लोगों ने उस पर लाठी डंडे, रॉड और पत्थर से हमला कर दिया, जब तक वह कुछ समझ पाता उसके बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उसकी भी जमकर पिटाई कर हाथ और पैर तोड़ दी। किसी तरह अगल-बगल वालों ने पहुंचकर मामला को शांत कराया और घायल मंजर को MGM अस्पताल पहुंचाया , जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं परिजनों कहना है कि , बकाया पैसा मांगने को लेकर इतनी बड़ी कार्रवाई करना यह उचित नहीं है बहरहाल परिवार वालों ने दुकानदार सद्दाम के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है।




