जमशेदपुर : जमशेदपुर में इस वर्ष दीपावली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ है, जैसे धरती पर कोई स्वर्ग उतर आया हो। घर-घर में दीप जल रहे हैं और हर कोना सजावट से दमक रहा है। चाहे वह एक छोटा सा घर हो या ऊँची इमारतों वाले गगनचुंबी फ्लैट्स, हर जगह जगमगाहट बिखरी हुई है।

सड़कों के किनारे लगी झालरों और बल्बों की चकाचौंध से पूरा शहर चमक रहा है। बाजारों में रौनक देखने लायक है – मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ है, बच्चों के चेहरों पर उत्साह है और हर व्यक्ति दीपावली की तैयारियों में व्यस्त है। पटाखों की आवाज़ और खुशियों की गूंज से वातावरण जीवंत हो उठा है। लोग नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं, घरों में लक्ष्मी पूजा की तैयारी हो रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो परियों का शहर यहीं कहीं जमशेदपुर में ही बस गया हो। इस आलौकिक दृश्य ने हर दिल में उमंग और उत्सव का संचार कर दिया है। दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक बनकर, हर मन को रोशन कर रहा है।




