Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के द्वारा टेल्को मण्डल क्षेत्र की विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया गया। इस क्रम में श्री श्री सार्वजनिक छठ घाट पूजा समिति के द्वारा छठ घाट की मरम्मतिकरण के निमित्त एक मांग पत्र सौंपा गया जिसमेँ घाट परिसर का समतलिकरण एवं घाट से निकलने वाली नाली का मरम्मतिकरण मुख्य मांगें थीं।
Advertisement

मांगों पर पूर्णिमा साहू ने गंभीरतापूर्वक ध्यान दिया एवं सम्बंधित अधिकारीयों कों यथाशीघ्र कार्य करने कों निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव,भाजपा के बर्मॉमाइंस मण्डल के अध्यक्ष सूरज सिंह, विक्की ठाकुर, पवन चौधरी, सूरज रजक,समिति के संयोजक अमरेश कुमार राय,रवि सिंह,विकाश यादव,सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Advertisement




