
भास्कर मिश्रा चांडिल : सरायकेला खरसावां के चांडील थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है । विगत 10 दिनों के अंदर चांडिल थाना क्षेत्र में 2 और नीमडी थाना क्षेत्र में एक शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत डर और सनसनी फैला हुआ। चांडिल थाना क्षेत्र के सुकसारी गांव के तालाब से एक अज्ञात ब्यक्ति के शव मिलने से लोगो में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है ।
वही इस संबन्ध में थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया की हाथी नाद गांव कि व्यक्ति है इसे मिर्गी की बीमारी है, परिजन से बात हुई है पता चल गया है । जाँच की जा रही है। इधर गांव वाले दहशत में है उनका कहना है की विगत 10 दिनों के अंदर चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह और सुकसारी में मिलाकर तीन शव मिल चुके है। इधर तालाब से युवक की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है और दहशत का माहौल है। वहीं कई तरह के चौक चौराहे पर चर्चाएं भी चल रही है।




