Saraikeka (संजीव मेहता) :आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के पक्ष में उनकी पत्नी सोनिया सिंह ने चुनाव प्रचार किया और पार्षद के रूप में अपने पति बॉबी सिंह को बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की. उन्होंने महिलाओं से अपने पति को दोबारा डिप्टी मेयर बनाने के लिए वोट करने की अपील की. बता दें कि वार्ड 17 में 3-3 डिप्टी मेयर दावेदारों के बीच जंग चल रही है. वे आज एचआईजी फ्लैटों में मतदाताओं से संपर्क कर उनकी पानी की समस्याओं को हल करने का आश्वासन देते हुए बॉबी भैया के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही थी.

बता दें कि नगर निगम के एकमात्र वार्ड 17 में पानी की पाइप लाइन नहीं है जिसके वजह से पिछले 10 वर्षों से यहां की जनता साल के छह महीने खासकर गर्मी के दिनों में खरीदकर पानी पीने को मजबूर होते हैं या अन्यत्र रहने चले जाते हैं. इधर बॉबी सिंह ने भी वार्ड वासियों से कहा है कि वे उन्हें पार्षद बनाएं और उनकी सारी समस्याओं को वे अपना समझकर उसका हल करेंगे. चूंकि उनका उद्देश्य यहां से केवल पार्षद बनना नहीं बल्कि पार्षद बनकर डिप्टी मेयर बनना है ताकि वे मजबूती से नगर निगम के सुविधा विहीन वार्डों की समस्याओं को सुलझा सकें. इसलिए उन्होंने वार्ड 17 से पार्षद के रूप में भाग्य आजमा रहे हैं.




