सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्रो में इन दिनों गैस कटिंग और कालाबाजारी की धंधा जोरों से चल रही है। गैस कटिंग के धंधा बेखौफ, बेरोक-टोक के किया जा रहा हैं। विभागीय पदाधिकारी अनजान है या यूं ही जानकर अनजान बने हुए हैं । स्थानीय प्रशासन पर भी बड़े गैस सिलेंडरों से कटिंग और कालाबाजारी के कारोबार बेखौफ होकर होने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस पूरे मामले में गैस एजेंसी के एक का स्टाफ से जब मालिक से बात कराने या नंबर देने की बात कही गई तो गैस एजेंसी के कर्मी द्वारा फोन नंबर देने की बात कह कर फोन काट दिया गया और दोबारा फोन करने पर फोन ही उठाया। इस पूरे मामले पर जब वरीय प्रशासनिक अधिकारी से बात की गई तो कहा गया की इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक गैस सिलेंडर से करीब 2 -अढ़ाई किलो गैस निकालकर उसे छोटे सिलेंडरों में भरकर अधिक दामों पर बेचा जा रहा है। जिससे उपभोक्ताओं की जेब कट्टती है । जिससे विस्फोट होकर बड़ी घटना कभी भी घट सकती है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इतनी बड़े पैमाने पर गैस एजेंसियों और प्रशासन के बिना जानकारी के मिलीभगत के यह धंधा बेधड़क नहीं चल सकता। यह गैस महंगे दामों पर छोटे सिलेंडरों में भरकर बेचे जा रहे है।
देखना अब यह है कि इस मामले पर प्रशासन क्या कार्रवाई करती है । या यूं ही कालाबाजारी गैस कटिंग माफियाओं की बल्ले बल्ले होती रहेगी।




