सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला के थाना प्रभारी विनय सिंह ने अवैध कारोबार और अपराधियों पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। नए थानेदार के रूप में प्रभार लेते ही स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी हाल में अवैध कारोबारी, माफियाओं और अपराध को पनपने नहीं देंगे। इसलिए अधीनस्थ पदाधिकारीयों को अवैध कारोबार, माफियाओं और अपराध पर निगरानी रखने के निर्देश दिया है। थाना प्रभारी ने रात के समय गश्ती को और अधिक प्रभावशाली तरीके से गस्ती करने का निर्देश दिया है।ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल करवाई किया जा सके।
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध धंधा, चाहे वह शराब, जुआ, सट्टा या अन्य किसी रूप में हो, उसे नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं ,कि नियमित रूप से इलाके में गश्त करें, संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी करें और कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें।

उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है ,और इसके लिए पुलिस पूरी तरह सजग और सक्रिय है। अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



