जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्व घोषित आहूत के तहत केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन और स्वतंत्र फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान देशव्यापी हड़ताल और प्रदर्शन किया।इसी क्रम में जमशेदपुर में भी बरसात के बावजूद ट्रेड यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किए।मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ इन मजदूरों का सरकार के खिलाफ ऐसा आक्रोश था कि तेज बारिश में भी डेट रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।

यूनियन के संयुक्त संयोजक राकेश्वर पांडे ने कहा कि जिन मजदूरों ने लड़कर कार्य के समय सीमा को कम कराया उसे फिर से लागू किया जा रहा है,नए लेबर कोर्ट लागू किया जा रहा है,बोनस, ग्रेजुएटी, मेडिकल सुविधा, आवास सहित कई ऐसे कानून को निरस्त कर नए कानून लागू करने का प्रयास किया जा रहा है जो पूरी तरह से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली नीति है।ऐसे में अब मजदूर यूनियन सरकार के नए नीति के खिलाफ पूरा देश एक जुट होकर इसे वापस लेने के लिए आंदोलन करेगी।




