जमशेदपुर : बिजली विभाग की लापरवाई के कारण जमशेदपुर के बारिगोड़ा में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जिसे लेकर बस्ती वासियों ने जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित GM कार्यालय में प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। घटना बीती देर शाम को घटित हुई जब क्षेत्र के रहने वाले हेमलाल रजक जर्जर बिजली पोल के करेंट के चपेट में आ गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अविलंब टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दी।मौत की खबर से क्षेत्र में मातम छा गया वही विभाग की लापरवायी को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त थी।जिसके बाद बुधवार को जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में बस्ती वासीयो ने GM कार्यालय पहुंचे और विभाग की लापरवायी से अवगत कराते हुए मृतक के आश्रितों को मुआवजा सहित नौकरी देने की मांग की जिस पर GM ने सहमति जताई।

इधर बस्ती वासियों ने बताया कि क्षेत्र में पोल लगे 35 वर्ष हो गए एक बार भी बदला नहीं गया स्थिति यह हो गई है सभी पोल जर्जर अवस्था में है कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई पहल नही हुआ, जिस वजह से आए दिन जर्जर पोल में करेंट आ जाता है। बस्ती वासियों ने कहा कि अविलंब पोल को बदला नहीं गया तो वे लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।




