Author: A K Mishra

Saraikela (संजीव मेहता) : रामनवमी व महावीर जयंती के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे. सीएम के साथ उनकी पत्नी और कल्पना सोरेन भी मौजूद थी. सीएम हेमंत सोरेन ने रामनवमी के पावन अवसर पर राम-जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह दिन पूरे देशवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस पर्व को बेहतर, सुचारू और यादगार बनाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर जुटे हैं. उन्होंने कहा कि देश के आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित संस्था ‘उद्गम’ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा के पावन अवसर पर एक सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम शनिवार, 28 मार्च 2026 को आदित्यपुर के एस. टाईप स्थित दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित होगा. कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 5:30 बजे से होगा. ​इस समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे. उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह भी उपस्थित रहेंगे. ​संस्था के मुख्य…

Read More

जमशेदपुर:जमशेदपुर के सोनारी स्थित मरार पारा में एम.पी. युवक संघ द्वारा आयोजित श्री श्री सार्वजनिक नवरात्रि जवारा पूजा इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। नवमी के दिन शुक्रवार को शीतला माता मंदिर, मरार पारा सोनारी से जवारा विसर्जन के लिए एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली इस शोभायात्रा में ज्योति कलश आकर्षण का केंद्र रहा। यह शोभायात्रा मरार पारा से निकलकर न्यू कपाली घाट तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जवारा का विसर्जन…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रामनवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। वहीं, मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।…

Read More

जमशेदपुर : (Anand rao) झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की जमशेदपुर डिवीजन में सरकारी विभाग में ही करोड़ों का बिजली बिल बकाया होना सामने आया है. अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा पीएचडी विभाग में 26 करोड़ का बकाया है जो 2019 से चलते आ रहा है इस बीच कई नई परियोजनाओं का भी बिल भुगतान एक बार भी नहीं की गई, इसे लेकर कई बार पत्राचार भी किया गया लेकिन उस पर कोई ठोस पहल नहीं हो पायी. कहा जा रहा है कि इस वित्तीय वर्ष में बिल की पूरी भुगतान करने की संभावना…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां अलग- अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत जब्त किए गए साइलेंसर को बुलडोजर से नष्ट कर पुलिस ने सख्त संदेश दिया. पुलिस के अनुसार अब तक 150 से अधिक बाइकों से अवैध साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं. इन साइलेंसर को सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया, ताकि लोगों में कानून का भय बना रहे और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके. बताया गया कि लंबे समय से शहर में…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति मनोज कुमार दास को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुदूरवर्ती बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा नागुडसाई में स्वर्णरेखा नदी के किनारे करीब एक हफ्ता पूर्व मिले दो- दो जिंदा मिसाइल बमो को बुधवार को सेना और राज्य BDS के संयुक्त प्रयास से सफलता पूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. इससे पूर्व सेना ने पूरे इलाके को कब्जे में ले लिया और आसपास के सटे गावो में अलर्ट जारी कर दिया. आपको बता दें कि यह इलाका पश्चिम बंगाल से भी सटा है इसलिए बंगाल पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया था. 1 घंटे के अंतराल पर दोनों शक्तिशाली जिंदा मिसाइल बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के पास मंगलवार रात दोस्ती के विवाद में प्लस टू की परीक्षा दे चुके 18 वर्षीय छात्र आदर्श सिंह पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में उसकी गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे पहले टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल आदर्श सिंह टेल्को कॉलोनी रोड नंबर-18 का निवासी है। उसने बताया कि हुडको निवासी महरूफ ने उसे फोन कर बातचीत के लिए रात करीब साढ़े आठ…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता):वृद्ध शांति निकेतन आदित्यपुर 2 में आज 25 मार्च बुधवार को सभी वृद्धजनों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें वृद्ध शांति निकेतन के 45 वृद्धों की हुई स्वास्थ्य जांच हुई. जानकारी वृद्ध शांति निकेतन के महासचिव निहार रंजन होर ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर आरएसबी फाउंडेशन के सहयोग से हर वर्ष लगाया जाता है. शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ. उन्होंने बताया कि इस शिविर का लाभ वृद्ध शांति निकेतन के वृद्धों ने लाभ उठाया. शिविर में सभी तरह के बीमारियों की जांच एवं चिकित्सकीय सलाह के…

Read More