Author: A K Mishra

Saraikela (संजीव मेहता) : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित सी रोड में मंगलवार की शाम एक घर में फ्रिज फटने से भीषण आग लग गई. इस धटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अचानक हुए तेज धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में रखे फ्रिज में अचानक विस्फोट हुआ और कुछ ही पलों में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें और धुआं तेजी से फैलने लगे, जिससे घर के अंदर फंसे लोगों…

Read More

जमशेदपुर : 24.03.2026 को समय करीब 01:10 बजे रात्रि को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नं0-17 ग्रीन वैली रोड निवासी मो० तौफिक उर्फ बाबु जो कि हाल ही जेल से छुटकर आया है। एक यु०पी० नम्बर का चोरी का मोटरसाईकिल रजीस्ट्रेशन नं0 UP70BW2315 को लाकर घर के दरवाजा के अन्दर छिपा कर रखा है। प्राप्त सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए आजादनगर थाना सन्हा सं0-04/26 दिनांक- 24.03.2026 दर्ज किया तथा वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : छठ एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ मुकेश लूणायत द्वारा आज आदित्यपुर थाना में आदित्यपुर, गम्हरिया एवं आर आई टी थाना के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है. जिसमें पर्व के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान एसपी ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही क्षेत्र के छठ घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को देश के प्रमुख लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत शहर के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाना और उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है. इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के समग्र औद्योगिक और परिवहन विकास पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, नुवोको सीमेंट और…

Read More

औरंगाबाद जिला कॉंग्रेस कमिटी ने देश में एलपीजी के संकट को लेकर केंद्र सरकार का विरोध किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर विफल है। कॉंग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है और सरकार कुछ नहीं कर रही है।

Read More

जमशेदपुर: केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति में आज पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। समिति की बैठक में सर्वसम्मति से कुणाल सारंगी को संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके जुड़ने से समिति को मजबूती मिलने की बात कही गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व से रामनवमी के आयोजन को और भी भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाएगा।

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह गोदाम इम्तियाज़ खान का बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब वहां तैनात गार्ड की नजर धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। गार्ड ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मालिक को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही गोदाम से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया।मौके…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के स्वर्णरेखा नदी किनारे दो मिसाइल बम मिले, इंडियन आर्मी की टीम मौके पर पहुंची, बम की हो रही है जांच, चार दिन पहले एक जिंदा मिसाइल बम मिला था, जांच के दौरान आज एक और मिसाइल बम बरामद हुआ, इंडियन आर्मी और बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची, बम को डिस्पोज किया जा रहा है, आसपास बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे, बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी घाट के पास मिला दूसरा बम।

Read More

Saraikela (संजीव मेहता):जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नदियों के अतिक्रमण को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए इसे संभावित विनाश का संकेत बताया है. उन्होंने कहा कि शहरों में रिवर बेड तक पर अवैध निर्माण हो चुके हैं, जो प्राकृतिक आपदाओं को न्योता दे रहे हैं.वे आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. इस सम्मेलन का आयोजन युगांतर भारती, नमामि गंगे, केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, सीएसआईआर, लाइफ और मिशन Y के सहयोग से पेनमैन ऑडिटोरियम में किया गया. जिसमें…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला-खरसावाँ जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है. भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जमशेदपुर ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, ग्राम धुनाबुरू, थाना चौका निवासी आवेदक गुचरण सिंह सरदार ने ACB जमशेदपुर को शिकायत दी थी कि अंचल चाण्डिल अंतर्गत उनकी जमीन का अधिग्रहण भू-अर्जन कार्यालय, सरायकेला द्वारा किया गया है, जिसके एवज में उन्हें 1 करोड़ 48 लाख 9 हजार 792 रुपये मुआवजा मिलना है. आरोप है कि इस मुआवजा राशि के भुगतान के बदले भू-अर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक प्रितम आचार्य…

Read More