जमशेदपुर : 24.03.2026 को समय करीब 01:10 बजे रात्रि को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नं0-17 ग्रीन वैली रोड निवासी मो० तौफिक उर्फ बाबु जो कि हाल ही जेल से छुटकर आया है। एक यु०पी० नम्बर का चोरी का मोटरसाईकिल रजीस्ट्रेशन नं0 UP70BW2315 को लाकर घर के दरवाजा के अन्दर छिपा कर रखा है। प्राप्त सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए आजादनगर थाना सन्हा सं0-04/26 दिनांक- 24.03.2026 दर्ज किया तथा वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मो० तौफिक उर्फ बाबू उम्र-25 वर्ष पे०- भो० सफिक पता- रोड नं0-17 ग्रीनवैली क्रॉस रोड नं0-01 नियर आसमा मस्जीद थाना-आजादनगर जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को विधिवत गिरफ्तार किया तथा चोरी के मोटरसाईकिल रजीस्ट्रेशन नं0 UP70BW2315 को विधिवत जप्ती सूची तैयार जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त मो० तौफिक उर्फ बाबु ने अपना अपराध स्वीकार किया। इस संबंध में आजादनगर थाना कांड संख्या-26/26 दिनांक- 24.03.2026 धारा-317 (2) बी०एन०एस० दर्ज किया गया।
जप्त (बरामद) सामानों का विवरणः-एक काला रंग का सुपर स्पलेन्डर रजीस्ट्रेशन नम्बर- UP70BW2315




