Advertisements
औरंगाबाद जिला कॉंग्रेस कमिटी ने देश में एलपीजी के संकट को लेकर केंद्र सरकार का विरोध किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर विफल है।
Advertisements
Advertisement

कॉंग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है और सरकार कुछ नहीं कर रही है।






