Saraikela (संजीव मेहता):वृद्ध शांति निकेतन आदित्यपुर 2 में आज 25 मार्च बुधवार को सभी वृद्धजनों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें वृद्ध शांति निकेतन के 45 वृद्धों की हुई स्वास्थ्य जांच हुई. जानकारी वृद्ध शांति निकेतन के महासचिव निहार रंजन होर ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर आरएसबी फाउंडेशन के सहयोग से हर वर्ष लगाया जाता है.
शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुआ. उन्होंने बताया कि इस शिविर का लाभ वृद्ध शांति निकेतन के वृद्धों ने लाभ उठाया. शिविर में सभी तरह के बीमारियों की जांच एवं चिकित्सकीय सलाह के साथ निःशुल्क दवाइयां भी दी गई. चिकित्सकीय टीम में डॉ प्रद्युम्न कुमार महतो, डॉ एसएन सिंह, बायो केअर से जीवन टोप्पो मैनवेल मुर्मू ने सहभागिता निभाई और सभी वृद्धों की स्वास्थ्य जांच की.

इस अवसर पर 45 वृद्ध शान्ति निकेतन सदस्यों की शुगर, वेट, लिपिड प्रोफ़ाइल, एचबी 1 सी, बीपी जैसे रोगों के लिए नमूने जांच किए गए. अध्यक्ष चंद्रमा पांडेय, महासचिव निहार रंजन होर, बीएस पंडित, आरएस चौधरी, एपी रस्तोगी, अरविंद सिंह, जगदीश मंडल, सुनील झा, शत्रुघ्न लाभ, रामनारायण सिंह आदि सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया.




