Author: A K Mishra

रांची: रांची जिले के नर्कोपी थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और अमानवीय अत्याचार से जुड़े चर्चित कांड संख्या 14/26 में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने छापेमारी करते हुए, कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को नर्कोपी थाना प्रभारी शैलेंद्र टुडू ने पुलिस टीम के साथ ग्राम सरवा पहुंचकर सभी फरार अभियुक्तों के घरों पर विधिवत इश्तहार चिपकाया तथा ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बंधाईन उरांव, चम्पा उरांव, बिनोद उरांव उर्फ बिनोद लकड़ा तथा आनंद उरांव उर्फ आनंद लकड़ा नामजद अभियुक्त हैं। आरोप…

Read More

बिहार : बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना चौक पर बुधवार को हुई हिंसक वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। थाना परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार के निकट एक युवक ने ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घायल की पहचान नसरपुर गांव निवासी अर्जन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अर्जन कुमार की ई-रिक्शा का बाइक सवार युवक से हल्का संपर्क हो गया था। मामूली…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : शिवनारायणपुर में पत्थर से कूच कर हुई हत्या के वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आदित्यपुर पुलिस ने जेल भेज दिया है. हत्याकांड का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि वारदात के दिन शिवनारायण पुर गांव में सोनू नामक युवक के बहन की मंगनी समारोह चल रही थी. इसे दौरान राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक नामक युवक के साथ मृतक का किसी बात को लेकर बकझक हुई. चूकि मृतक गौतम भी उसी गांव का था जो बाइक से अपने दोस्त के साथ उस रास्ते से गुजर रहा था. विवाद गाली गलौज से…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में 17 जून को हुए अपहरण और जानलेवा हमले का मामला एक बार फिर चर्चा में है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना के मुख्य आरोपी अब केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि शिकायत और एसएसपी से गुहार लगाने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित के अनुसार, 17 जून की रात कन्वाई चालक का अपहरण कर उसे स्कूटी से कई स्थानों पर घुमाया गया। इसके बाद चापड़, लोहे के पंच और बोल्डर से उस पर जानलेवा हमला किया गया। इस…

Read More

रांची : सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए निर्धारित राशन पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। ऐसे लोग, जिन्होंने गलत जानकारी देकर या अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी अनाज का लाभ लिया है, अब उनसे न केवल उस अनाज का मूल्य वसूला जाएगा, बल्कि निर्धारित ब्याज सहित राशि भी जमा करानी होगी। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीबों के हक का एक-एक दाना सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया…

Read More

जमशेदपुर पटमदा: पटमदा प्रखंड के लावा निवासी अधिवक्ता किशोर कुमार तिवारी की पुत्री एवं साउथ पॉइंट स्कूल की कक्षा तीसरी की छात्रा काव्यांजलि तिवारी ने अपनी उत्कृष्ट चित्रकला प्रतिभा का परिचय दिया है। आगामी रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर काव्यांजलि ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भ्राता बलभद्र का सुंदर चित्र अपने हाथों से तैयार किया। नन्ही कलाकार की यह प्रस्तुति न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि उसकी कलात्मक सोच और सृजनात्मक क्षमता को भी उजागर करती है। इतनी कम उम्र में रंगों के माध्यम से महाप्रभु के दिव्य स्वरूप…

Read More

जमशेदपुर : एक ओर जहां जमशेदपुर अक्षेस स्वच्छता की रेटिंग में नंबर वन बनने के जुगत में लगा हुआ है वही शहर के कई ऐसे क्षेत्र जहां कचरे के अम्बार की वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं.ऐसा ही जानकारी प्राप्त होने के बाद हमारे चैनल के संवाददाता आनंद राव ने क्षेत्र का मुआयना किया इस क्रम में सोनारी और बारिडीह बस्ती क्षेत्र में सफाई नहीं होने से कचरा के अंबार का नजारा देखने को मिला. बारिडीह बस्ती के भोजपुर कॉलोनी की नदी किनारे विधायक फंड से छठ पूजा को लेकर नदी किनारे तक जाने के लिए पीसीसी पथ बनाया गया…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : चंडीगढ़ में रिटायर्ड बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम मंगलवार को जमशेदपुर पहुंची है. चंडीगढ़ सीबीआई ने झारखंड सीबीआई के सहयोग से गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुईलाडूंगरी स्थित सरस्वती नगर में छापेमारी कर राजदीप सिंह उर्फ अर्जुन सिंह को हिरासत में लिया है. फिलहाल उससे गोलमुरी थाना में पूछताछ की जा रही है. सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल सिम राजदीप सिंह के नाम पर जारी किया गया था. इसी…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : सितवानतो देवी ट्रस्ट के द्वारा संचालित एनएसएमसीएच (नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल) के दोनों कॉलेजों के सीट में दोगुनी वृद्धि हो गई है. बढ़ी हुई सीट पर इसी वित्तीय वर्ष 2026-27 से नामांकन शुरू हो जाएगा. यह जानकारी आज ग्रुप के चेयरमैन मदनमोहन सिंह ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर और पटना बिहार के सीटों में वृद्धि हुई है. चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कॉलेज के प्राचार्य, रजिस्ट्रार, प्रेस प्रवक्ता की उपस्थिति में आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आदित्यपुर मेडिकल कॉलेज के 100 सीट को बढ़ाकर…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : श्रीश्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंदिर पूजा समिति रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर में हर साल के भांति इस साल भी रथ यात्रा कल दिनांक 16 जुलाई 2026 को धूमधाम से निकाली जाएगी. यहां सुबह 09 बजे से पूजा, भोग प्रसादी दोपहर 12:30 बजे और रथ यात्रा शाम 04:00 बजे से आरंभ होगी. रथयात्रा शिव राम दुर्गा और साईं मंदिर रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर से निकलेगी जो रोड नंबर 32 होते हुए रोड नंबर 04 होते हुए इच्छापुर दुर्गा मंदिर मौसीबाड़ी तक जाएगी. जबकि वापसी रथयात्रा दिनांक 24 जुलाई 2026 को इच्छापुर से रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर-2 आएगी. इस रथ यात्रा…

Read More