Author: A K Mishra

Saraikela (संजीव मेहता) : राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण किया है.उन्होंने अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं. बता दें कि बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आगामी 11 से 13 अप्रैल 2026 तक राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव-2026 आयोजन हुआ है. जिसके सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत गंभीर हैं. समीक्षा के दौरान दोनों अधिकारियों ने यातायात परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था, कलाकारों एवं आगंतुकों की सुविधाओं तथा सुगमता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयांडीह गोलचक्कर के समीप गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मानगो निवासी सुदीप रॉय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह लाईफ लाईन नर्सिंग होम के कर्मी थे और बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी एक अज्ञात बड़े वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर के 2 छात्र के आसंगी डैम में डूबने की सूचना है. जिसकी तलाश में स्थानीय प्रशासन जुटी हुई है. बताया जाता है कि आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान दो स्कूली बच्चों के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के पांच बच्चे स्कूल से निकलकर खरकाई नदी पर बने चेक डैम में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक गहराई में चले जाने से दो बच्चे डूब गए, जबकि अन्य बच्चे किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे. घटना की जानकारी…

Read More

रांची : झारखंड के गढ़वा जिले मे एक अनोखी शादी देखी गई। जहां प्रेमी और प्रेमिका ने सड़क पर शादी रचा ली जो शहर मे चर्चा का विषय बना हुआ है यह शादी कैसे हुई क्यों हुई देखिये इस रिपोर्ट मे। दरसल गढ़वा शहर मे दो दिन पहले एक अभियान चलाकर शहर के चार नामचीन होटलो मे एसडीएम और गढ़वा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया था। जिसमे 14 जोड़े को आपत्तिजनक हालात मे पकड़े गए थे जो देह व्यापार से जुड़े हुए थे सभी को पुलिस पकड़ कर थाने लाई थी इसमें चार जोड़े प्रेमी और प्रेमिका थे। पुलिस ज़ब…

Read More

बिहार:समस्तीपुर रोसड़ा स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दशकों पुरानी प्रतिमा को बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह स्थानीय लोगों की भारी भीड़ स्थल पर जुट गई और लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त प्रतिमा को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक…

Read More

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान हुई छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़ बाजी में घायल एक युवक सन्नी पुष्टि की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. उसकी मौत की सूचना पर परिजन गुरुवार की अस्पताल में जुट और हंगामा किया. परिजन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे.31 मार्च को हुई इस घटना में सन्नी के अलावा नंदू लोहार नामक युवक भी घायल हुआ था, हालांकि इलाज के बाद अस्पताल से उसकी छुट्टी हो गई थी.…

Read More

रांची : हेमंत सोरेन ने जनजातीय समाज की मौजूदा हालत पर गहरी पीड़ा जताते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की कठोर हकीकत बताया। उनका कहना है कि जिन लोगों ने औपनिवेशिक ताकतों के आगे कभी समर्पण नहीं किया और प्रकृति व अपने संसाधनों की रक्षा में लंबा संघर्ष किया, आज वही अपने ही देश में पहचान और अधिकार पाने के लिए भटक रहे हैं। उनके अनुसार यह केवल सत्ता या नीति का विषय नहीं, बल्कि ऐतिहासिक गौरव के अनादर का मामला है। उन्होंने सीधो मुर्मू और कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में हुए संथाल रिबेलियन तथा बिरसा मुंडा के उलगुलान का उल्लेख…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : मंगलवार को तड़के उत्तरी बेंगलुरु में एक हॉस्टल की बिल्डिंग से कथित तौर पर गिरने के बाद रांची के 21 साल के एक छात्र की मौत हो गई है. मृतक की पहचान लक्ष्य मिश्रा के रूप में हुई है, जो BTech का दूसरे साल का छात्र था और झारखंड के रांची का रहने वाला था. वह येलाहंका के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. एक सीनियर अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई, जब छात्र कथित तौर पर येलाहंका न्यू टाउन पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर बने…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 10 बजे एक बार फिर चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों के बीच भय का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, हमले में दो युवक—संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा—गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों में शामिल अमरजीत शर्मा का संबंध भारतीय जनता पार्टी…

Read More

रांची : कोल्हान प्रमंडल राज्य के राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। यहां से अब तक चार मुख्यमंत्री राज्य की सत्ता की कमान संभाल चुके हैं। चार सांसद हैं,साथ ही 14 विधायक भी इसी क्षेत्र से निर्वाचित होकर विधानसभा में जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। राजनीतिक दृष्टि से इतनी सशक्त मौजूदगी होने के बावजूद आज कोल्हान प्रमंडल में अपराध का ग्राफ तेजी से लगातार बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े लूट, हत्या, गोलीबारी और आपराधिक घटनाओं ने आम लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। अपराधी न सिर्फ खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।…

Read More