Advertisements
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान हुई छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़ बाजी में घायल एक युवक सन्नी पुष्टि की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. उसकी मौत की सूचना पर परिजन गुरुवार की अस्पताल में जुट और हंगामा किया.
Advertisements
Advertisement

परिजन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे.31 मार्च को हुई इस घटना में सन्नी के अलावा नंदू लोहार नामक युवक भी घायल हुआ था, हालांकि इलाज के बाद अस्पताल से उसकी छुट्टी हो गई थी. सन्त्री को एक आंख में गोली लगी है, साथ ही सिर और हाथ में चापड़ से हमला किया गया था. पुलिस ने घटनास्थल से दो पिलेट, दो खोखा बरामद किया था. हालांकि इस मामले में सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है






