
Jharkhand
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।
Author: A K Mishra
रांची : झारखंड में रविवार को मौसम काफी सख्त रहा और कई इलाकों में असहज गर्म वातावरण महसूस किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान रहा, जिससे दिन के समय बाहर निकलना कठिन हो गया। पलामू क्षेत्र में भी पारा करीब 39 डिग्री के आसपास रहा और शुष्क हवा ने स्थिति को और कठिन बना दिया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग अपने घरों में रहने को प्राथमिकता देते दिखे। रांची में सुबह का समय अपेक्षाकृत आरामदायक रहा, जहां तापमान लगभग 19–20 डिग्री दर्ज हुआ, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे…
रांची : वर्ष 2026 के श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है।इसी को लेकर शनिवार को संथाल के कमिश्नर संजय कुमार ने अपने नेतृत्व में देवघर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्रावणी मेला में अभी तीन से चार महीना का समय है। लेकिन पहले से जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है ताकि श्रावणी मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सके। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार…
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स प्लांट के बाहर से एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के गोल्ड लाइन में कार्यरत एक ठेका कर्मी की बाइक (नंबर JH 05AG 2745) पार्किंग क्षेत्र से चोरी हो गई। पीड़ित कर्मी प्रतिदिन गालूडीह क्षेत्र से काम पर आता है। घटना की जानकारी मिलते ही ठेका मजदूरों में आक्रोश फैल गया। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी परिसर के बाहर पार्किंग में सुरक्षा गार्ड की तैनाती के बावजूद इस तरह की घटना होना लापरवाही को दर्शाता है।…
कांके में 14 वर्षीय बालिका की हुईं संदिग्ध मौत, सरकारी कर्मी पर लगा गंभीर आरोप; जांच में जुटी पुलिस।
रांची : रांची के कांके थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय बालिका की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। परिजनों ने दावा किया है कि एक सरकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति पर इस मामले में संदेह जताया गया है और उसके खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, बच्ची को कुछ वर्ष पहले बेहतर शिक्षा और देखभाल का भरोसा देकर घर से दूर ले जाया गया था। उसे उमेदंडा गांव से कांके क्षेत्र में लाया गया था, जहां एक महिला ने उसकी जिम्मेदारी लेने का आश्वासन…
बोकारो : पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के मधु टांड़ जंगल में मानव अस्थियों के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन और विभिन्न थानों की पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी तथा सर्किल इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। जहां अवशेष मिले हैं, उस स्थान को पुलिस ने पूरी तरह घेरकर सुरक्षित कर लिया है ताकि सबूतों से छेड़छाड़ न हो। जांच को मजबूत बनाने के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है, जो…
सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रसिद्ध छऊ कलाकारों तथा विभिन्न राज्यों से आए कला दलों द्वारा नृत्य, गीत एवं संगीत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा एवं लोककलाओं की विविधता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के माध्यम से कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।
जमशेदपुर: सरयू रॉय, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक, ने मेहंदी नाम की एक बच्ची के इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया है, जो खौलती चाय फेंके जाने से गंभीर रूप से झुलस गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक उसका इलाज बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा,चाहे अस्पताल का बिल बकाया ही क्यों न हो। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि पीड़िता के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी…
जमशेदपुर : रिम्स मे इलाजरत जिला बार एसोसिएशन के कर्मी सुशांत नामता उर्फ भोंदू के परिजनों को अधिवक्ताओ ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 50 हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान की है. सुशांत नामता तकरीबन 50 वर्षों से अधिवक्ताओं की सेवा में हमेशा तत्पर रहे, दस दिन पूर्व वे अपने मकान की छत से नीचे गिरने से गभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तत्काल mgm अस्पताल ले गए लेकिन सर में चोट लगने से वह कोमा में चले गए जिनकी गंभीर हालात को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया, जहां वे इलाजरत…
Saraikela (संजीव मेहता):राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), NIT Jamshedpur द्वारा आज “सामाजिक दायित्व एवं व्यक्तित्व विकास” विषय पर एक प्रेरक विशेषज्ञ संवाद का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. रणजीत प्रसाद, पूर्व प्राध्यापक, NIT Jamshedpur रहे. उन्होंने युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक दायित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ाव, आत्मनिर्भरता एवं नवाचार की दिशा में विद्यार्थियों की भूमिका पर विस्तार से अपने विचार रखे. डॉ. प्रसाद ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज की वास्तविक आवश्यकताओं और जमीनी समस्याओं के समाधान से जुड़नी चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों को गांव, समाज, किसानों, कारीगरों तथा…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर में एक गोदाम में भीषण आग लग गई, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह गोदाम बिस्कुट और चिप्स का था और आग कैसे लगी फिलाल स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। गोदाम में आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, काफ़ी भीड़ जुट गई,सुचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुरे मामले की जाँच मे जुट गई हैं आग लगने के कारणों का पता लगा रही हैं।