
Jharkhand
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।
Author: A K Mishra
सरायकेला : शनिवार सुबह गम्हरिया इलाके के टायो कॉलोनी के पीछे स्थित जलाशय से एक अज्ञात व्यक्ति का अत्यधिक क्षत-विक्षत मृत शरीर बरामद हुआ। आसपास के गांव शंकरपुर के कुछ लोग रोज की तरह स्नान करने वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पानी में एक शव तैरता देखा। शरीर की हालत बहुत खराब थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृत्यु कई दिन पहले हुई होगी। यह दृश्य देखकर लोग घबरा गए और तुरंत स्थानीय पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना की टीम मौके पर पहुंची। एक स्थानीय तैराक की सहायता से शव को बाहर निकाला…
जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड आईटी विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्र स्तरीय हैकाथॉन Hack Horizon 2.0 का शुक्रवार को भव्य समारोह के साथ उद्घाटन हुआ। विश्वविद्यालय का यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें जमशेदपुर व सरायकेला ‘सिलिकॉन वैली’ की तरह कोडिंग के शब्द गूंजने लगे हैं और भविष्य के टेक लीडर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रतिभागी वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान ढूंढ रहे हैं। बता दें कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन गुगल डेवलपर ग्रुप्स (ऑन कैंपस एजेयू), आईबीएम,…
Saraikela (संजीव मेहता) : भाजपा नेता विशु महतो ने वॉर्ड संख्या 20 में विभिन्न योजनाओं की मांगों को लेकर मेयर, डिप्टी मेयर एवं नगर आयुक्त के नाम मेयर संजय सरदार को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें यह मांग रखी गई है कि नगर पार्षद से लेकर नगर निगम आदित्यपुर बन गया लेकिन अभी तक ब्राह्मण टोला में सड़क एवं नाली नही बनी है. गुमटी बस्ती, चुना भट्टा में वर्ष 2021 में भारती जी के घर के सामने से राम एकबाल राय के घर मेन रोड तक सड़क निर्माण की टेंडर हो चुकी थी और याजोनाओं का शिलान्यास हो गया था, कार्य…
चतरा : चतरा जिले से एक रूह कंपा देने वाली व शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, जिसने गुरु-शिष्य जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। जिस शिक्षक पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी थी, उसी पर तीसरी कक्षा की मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला एक अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका प्राथमिक विद्यालय का है, जहां पदस्थ शिक्षक शंकर प्रसाद (उम्र लगभग 50 वर्ष) ने अपनी मर्यादा को तार-तार करते हुए मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया। इस घिनौने कृत्य का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग छात्रा गर्भवती…
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रीको इलाके में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने अचानक अनियंत्रित होकर बड़ा हादसा कर दिया। JH05DR 3971 नंबर की कार टीस्को क्वार्टर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज गति में थी और चालक ने संतुलन खो दिया, जिसके बाद वाहन सीधे क्वार्टर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी और दुस्साहसिक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पूर्वी घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो स्थित गौरांग मंडल के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने छत का टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, गौरांग मंडल के पिता का बीते शनिवार को निधन हो गया था। जिसके चलते पूरा परिवार श्राद्ध कर्म के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया हुआ था। इसी दौरान सूने पड़े घर का फायदा उठाकर चोरों ने…
रांची : करीब पंद्रह साल से कानून से बचता आ रहा एक कुख्यात उग्रवादी आखिरकार सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर एसएसबी और डुमरिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सीमा से लगे रबदी गांव में छापा मारकर उसे पकड़ा गया। इस सफलता को पुलिस विभाग बेहद अहम उपलब्धि मान रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रदीप यादव झारखंड के पलामू क्षेत्र का निवासी है और बिहार सहित कई इलाकों में उग्र गतिविधियों से जुड़ा रहा है। वर्ष 2012 में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त तलाशी अभियान टीम पर हुए हमले में उसकी…
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया स्थित सर्किट हाउस के पास एक स्कूटर सवार की डिवाइडर से टकराने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ा, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए सोनारी रामनगर निवासी बलीराम रजक (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और…
Saraikela (संजीव मेहता) : वर्ल्ड होमियोपैथी दिवस के अवसर पर आदित्यपुर-2, रोड नंबर-24 स्थित होम्योपैथी क्लिनिक में डॉ. रेणु शर्मा और सार्थक यूथ क्लब के द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई. इस दौरान शुगर जांच, बीपी जांच के साथ-साथ मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली. इस अवसर पर होम्योपैथी क्लिनिक में डॉ. रेणु शर्मा एवं सार्थक यूथ क्लब के तत्वावधान में होमियोपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई.कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया और…
Saraikela (संजीव मेहता) : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के द्वारा 3 दिवसीय 10,11,12 अप्रैल 2026 को वार्षिक प्रर्दशनी सह इनर व्हील हाट का आयोजन किया जा रहा है. आज बंगाल क्लब साकची में इस प्रर्दशनी का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट 325 की डिस्ट्रिक चेयरमैन रश्मि गुप्ता और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी निभा मिश्रा के हाथों से किया गया है. इस हाट में विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए हैं. जमशेदपुर और देश के दूसरे अन्य जगहों से आये कारीगर एवं बुनकरों द्वारा अपने स्टाल में तरह तरह के सामानों को प्रदर्शित किया जा रहा है. इस हाट में कई जरूरतमंद उद्यमी महिलाओ को अपने…