जमशेदपुर : रिम्स मे इलाजरत जिला बार एसोसिएशन के कर्मी सुशांत नामता उर्फ भोंदू के परिजनों को अधिवक्ताओ ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 50 हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान की है. सुशांत नामता तकरीबन 50 वर्षों से अधिवक्ताओं की सेवा में हमेशा तत्पर रहे, दस दिन पूर्व वे अपने मकान की छत से नीचे गिरने से गभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तत्काल mgm अस्पताल ले गए लेकिन सर में चोट लगने से वह कोमा में चले गए जिनकी गंभीर हालात को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया, जहां वे इलाजरत है.

जिसकी जानकारी होने पर अधिवक्ता विष्णु कुमार सत्पथी, बीवी सुब्रमण्यम और सुधीर कुमार पप्पू आदि ने पहल की और बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ के सहयोग से 50 हज़ार की राशि सहयोग के तौर पर डिमना रोड आदर्श नगर स्थित आवास मे पत्नी कल्याणी देवी को सौंपी और आश्वाश्त किया की आगे भी हर सम्भव सहयोग की जाएगी.




