
Jharkhand
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।
Author: A K Mishra
जमशेदपुर : सोमवार देर रात आजाद नगर थाना अंतर्गत आयशा मर्लिन के सामने दो कारों की जोरदार टक्कर से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक सफेद रंग की इटियोस कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी वरना कार से जा टकराई। बताया जा रहा है कि इलाके में चल रहे निर्माण कार्य के कारण नाली का स्लैब सड़क किनारे रखा हुआ था, जिससे टकराने के बाद इटियोस के आगे और पीछे के टायर फट गए और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर…
रांची : झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में अब बड़ी अपडेट सामने आई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आज कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद 159 अभ्यर्थियों और पांच मास्टरमाइंड को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को…
Saraikela (संजीव मेहता) : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव–2026 का समापन अत्यंत भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ. समापन समारोह के अवसर पर राजकीय चैत्र पर्व कला केंद्र, सरायकेला समेत अन्य स्थानीय कलादलों द्वारा विभिन्न पारंपरिक एवं पौराणिक कथाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए. इन प्रस्तुतियों में राधा-कृष्ण, हरा-पार्वती, दुर्गा, मेघदूत, उरभंगा, रात्रि, देवदासी, सरदो शशि, एकलव्य, नाविक चंद्रभागा, हंस एवं मयूर जैसे विविध विषयों पर आधारित छऊ नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे. कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, नगर पंचायत…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के दुकानदार में अब डिफॉल्ट हो जाने का संशय उत्पन्न हो गया है जिसे लेकर केंद्रीय बाजार समिति में मंथन की जा रही है. इसी कड़ी में सोनारी संयुक्त बाजार समिति के सदस्यों ने JNAC के उपनगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि विगत फरवरी माह से शुल्क नहीं लिया जा रहा है, इसके पीछे तर्क दिया गया है कि नए बड़े हुए भाड़ा ही लिया जाएगा जिसका दुकानदारों ने ऑर्डर पत्र देने की मांग की थी जो JNAC के द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई. इस वजह से पुराना शुल्क…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पार्वती घाट स्थित गरीब नवाज कॉलोनी के रास्ते अपराधियों का आना-जाना हो रहा है। इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी गुलाब रवानी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया और इलाके में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने एक हुंडई कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी…
पलामू : सोमवार को झारखंड के पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया। हुटार क्षेत्र में दोपहिया वाहनों पर आए कुछ हथियारबंद लोगों ने एक दंपती को बीच रास्ते में रोक लिया। बताया गया कि प्रज्ञा केंद्र से जुड़ी शमा परवीन और उनके पति इसराफील लगभग तीन लाख रुपये नकद लेकर यात्रा कर रहे थे। हमलावरों ने पहले बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन जब दंपती ने इसका विरोध किया तो स्थिति अचानक हिंसक हो गई। अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें महिला…
Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के द्वारा आज पुड़िसिल्ली (डोभो) स्थित एनबीआर रिसोर्ट्स के सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं बाबा साहेब के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को अपनाने एवं उनके बताए रास्ते पर चलकर उनके सपनों का समाज बनाने का संकल्प लिया गया. साथ हीं पूरे…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक भूरा रंग का टाटा पंच (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DS-6333) में अवैध गांजा लेकर कुछ अपराधी बहरागोड़ा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घाटशिला के नेतृत्व में एक विशेष…
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में सोमवार को सैकड़ों छात्र उग्र हो उठे और प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर दिया और किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली अपना कार्य बेहतर तरीके से कर रहे थे, ऐसे में उनका अचानक ट्रांसफर किया जाना उचित नहीं है. स्थिति को संभालने के लिए सुमित कोली खुद छात्रों के बीच पहुंचे और…
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे दलमा क्षेत्र में सोमवार रात एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक आल्टो कार में सवार चार युवकों ने वन विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि सभी युवक शराब के नशे में धुत थे। रात के समय दलमा पहाड़ी क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण वन विभाग के कर्मचारियों ने चेक नाका पर उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर कार सवार युवकों ने वहां मौजूद कर्मियों के साथ बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी। घटना को बढ़ता देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच…