जमशेदपुर : जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के दुकानदार में अब डिफॉल्ट हो जाने का संशय उत्पन्न हो गया है जिसे लेकर केंद्रीय बाजार समिति में मंथन की जा रही है. इसी कड़ी में सोनारी संयुक्त बाजार समिति के सदस्यों ने JNAC के उपनगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि विगत फरवरी माह से शुल्क नहीं लिया जा रहा है,

इसके पीछे तर्क दिया गया है कि नए बड़े हुए भाड़ा ही लिया जाएगा जिसका दुकानदारों ने ऑर्डर पत्र देने की मांग की थी जो JNAC के द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई. इस वजह से पुराना शुल्क का भी भुगतान नहीं हो पाया, लेकिन 10 सैरात बाजार के दुकानदारों में यह डर समाने लगा है कि कहीं महीना ब महीना बीतते जाए और शुल्क वसूली नहीं होने पर विभाग द्वारा डिफॉल्ट घोषित न कर दें जिससे उनके बीच एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी. इस समस्या से बचने के लिए दुकानदारों ने उपनगर आयुक्त से आग्रह की है कि जब तक नए शुल्क के बारे में फैसला नहीं हो जाता तब तक पुराने शुल्क को ही लिया जाए.




