Advertisements
जमशेदपुर : सोमवार देर रात आजाद नगर थाना अंतर्गत आयशा मर्लिन के सामने दो कारों की जोरदार टक्कर से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक सफेद रंग की इटियोस कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी वरना कार से जा टकराई।
Advertisement

बताया जा रहा है कि इलाके में चल रहे निर्माण कार्य के कारण नाली का स्लैब सड़क किनारे रखा हुआ था, जिससे टकराने के बाद इटियोस के आगे और पीछे के टायर फट गए और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मौके पर जमा भीड़ को हटाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। बता दें, इस घटना में किसी की भी जान की हानि नहीं हुई है
Advertisement




