Author: A K Mishra

मीना देवी दिल्ली : आज का समाज एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहाँ सच्चाई छिपी नहीं होती, बल्कि सबकी नजरों के सामने होती है। लोग सब कुछ देखते हैं, सुनते हैं, समझते हैं, लेकिन जब सच बोलने या जिम्मेदारी निभाने की बारी आती है तो वही लोग अनजान बनने का चोला ओढ़ लेते हैं। और फिर बड़े मासूम अंदाज में पूछते हैं—”क्या बात है?” रिश्ते की सच्चाई हो या संबंधों की कसौटी, अपना हो या पराया। जानकर भी अनजान रहना भी एक गंभीर सवाल बने रहता हैं। रिश्ते का लुकाछिपी हो रहा हो, या रिश्ते का कत्ल हो…

Read More

सरायकेला : सरायकेला खरसावां ज़िले के कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने क्षेत्र में अपराध और अवैध, गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक कर पदाधिकारी को सख्त और कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने अधीनस्थ पदाधिकारीयों पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में श्री कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने अवैध कारोबार जैसे शराब, गांजा, सट्टा, बालू लॉटरी तस्करी आदि पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने…

Read More

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है। घायल ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। अमन सिंह का कहना है कि हमलावर अपने साथ चापड़ (धारदार हथियार) भी लेकर आए थे और उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। उसने बताया…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक एनजीओ को सीएसआर (CSR) फंड दिलाने का झांसा देकर करीब 3 करोड़ रुपये के लेन-देन को अंजाम दिया था। यह मामला जमशेदपुर साइबर थाना कांड संख्या 52/2026 से जुड़ा है। पीड़िता रीना पाण्डेय की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उनकी संस्था होप-हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन को सीएसआर फंड दिलाने का लालच देकर एक्सिस बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया गया। सत्यापन के नाम पर चेक बुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में लेकर…

Read More

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर में फिर से जुए का अड्डा सजने और जुए का धंधा शुरू होने से अगल-बगल के लोगों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिर से जुआ शुरू होने की चर्चाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पूर्व में यहां जुए के अड्डे पर असामाजिक तत्वों की जमावड़ा लगे रहते थे, जिससे कभी भी अनहोनी की घटना से लोग डरे रहते थे। फिर से शुरू हो जाने से ग्रामीणों में अगल-बगल के दहशत फैला हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खेला मंडल नामक व्यक्ति…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता): जमशेदपुर शहर के परसूडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा (गायत्रीनगर) में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. बुधवार देर रात बदमाशों ने चालक धर्मवीर सिंह के घर में घुसकर करीब दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाया, तोड़फोड़ की और पूरे परिवार को दहशत में डाल दिया. इस दौरान घर में मौजूद धर्मवीर की मां और बहन ने कमरे में रखे फ्रिज के पीछे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. * केस वापस लेने के लिए बनाया जा रहा था…

Read More

जमशेदपुर: शहर के डिमना डैम में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनारी कागलनगर निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे माहौल में गम का माहौल छा गया। मिली जानकारी के अनुसार आयुष कुमार शुक्रवार सुबह अपने छोटे भाई पीयूष के साथ डिमना डैम घूमने गया था। घूमने के दौरान दोनों भाई डैम में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान आयुष अचानक गहरे पानी की ओर चला…

Read More

कोडरमा : कोडरमा जिले में अवैध मदिरा की तस्करी रोकने के अभियान के तहत सतगावां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर की गई कार्रवाई में घोड़सिमर चेकपोस्ट पर दो चारपहिया वाहनों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित शराब और बीयर बरामद की गई। इस दौरान बिहार के रहने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया गया। मिली सूचना के अनुसार एक स्कॉर्पियो और एक टाटा सफारी के जरिए शराब की खेप गोविंदपुर मार्ग से बिहार ले जाई जा रही थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बबलु कुमार के नेतृत्व में विशेष दल ने चेकपोस्ट…

Read More

रांची : राज्य के विभिन्न जिलों में खादय आपूर्ति विभाग मे आए दिन कहीं न कहीं धरना प्रदर्शन होने की शिकायतें लगातार समाचार की सुर्खियां बनी रहती है और अधिकारियों की लगातार शिकायतें भी हो रही है. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सरायकेला-खरसावां जिला आपूर्ति पुष्कर सिंह मुंडा, गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी एवं से जुड़े तीन के विरुद्ध जांच के आदेश जारी किए गए हैं. विभाग के अवर सचिव संजय कुमार ने उपायुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच अपर समाहर्ता अथवा किसी अन्य गैर-विभागीय पदाधिकारी से कराई जाए, ताकि…

Read More

रांची : पुलिस महकमे में हुए हालिया तबादले ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस घटना को लेकर पूरे राज्य में चर्चाएं हुईं, उसका केंद्र जमशेदपुर रहा, लेकिन कार्रवाई की गूंज सरायकेला-खरसावां तक पहुंच गई। अब आम जनता से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक एक ही सवाल तैर रहा है—क्या किसी और की गलती की सजा किसी दूसरे अधिकारी को दी गई? आखिर ऐसा क्यों? चर्चाओं के अनुसार, सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक का महज 70 से 75 दिनों के भीतर ही तबादला कर दिया गया। इतने कम समय में किसी भी अधिकारी के कामकाज का निष्पक्ष…

Read More