रांची : राज्य के विभिन्न जिलों में खादय आपूर्ति विभाग मे आए दिन कहीं न कहीं धरना प्रदर्शन होने की शिकायतें लगातार समाचार की सुर्खियां बनी रहती है और अधिकारियों की लगातार शिकायतें भी हो रही है. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सरायकेला-खरसावां जिला आपूर्ति पुष्कर सिंह मुंडा, गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी एवं से जुड़े तीन के विरुद्ध जांच के आदेश जारी किए गए हैं.

विभाग के अवर सचिव संजय कुमार ने उपायुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच अपर समाहर्ता अथवा किसी अन्य गैर-विभागीय पदाधिकारी से कराई जाए, ताकि निष्पक्ष रिपोर्ट सामने आ सके। जिन अधिकारियों के संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं, उनमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी तथा जिला आपूर्ति शाखा के प्रधान लिपिक बुधराम सिंह मुंडा शामिल हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित महकमे में हड़कंप मच गया है। शिकायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े अभिलेखों के मिलान में कथित गड़बड़ी, निलंबित राशन दुकानों में शेष बचे खाद्यान्न के अनुचित उपयोग तथा प्रशासनिक स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।






