
Jharkhand
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
- डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने से मची सनसनी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू.
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस
Author: A K Mishra
जमशेदपुर : भारतीय शिक्षा दिवस के तहत भारतीय शिक्षा सप्ताह केअवसर पर आज क्लासेस, साकची, जमशेदपुर में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, प्रकल्प: प्रतियोगी परीक्षा द्वारा एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किशोर कुमार प्रसाद (प्रांत संयोजक, विद्यालयीन शिक्षा) ने भारतीय शिक्षा की मूल अवधारणा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा बचाओ आंदोलन भारतीय शिक्षा को उसकी मूल सांस्कृतिक, राष्ट्रीय एवं नैतिक चेतना से जोड़ने का एक व्यापक जन-आंदोलन है। इसका उद्देश्य शिक्षा को भारतीय जीवन-मूल्यों, राष्ट्रभाव, चरित्र निर्माण तथा…
Saraikela (संजीव मेहता): गम्हरिया प्रखंड के उत्तमडीह गांव की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीण समाजसेवी अशीम महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा. ग्रामीणों ने बताया कि उत्तमडीह की हीरजन बस्ती आज भी सड़क सुविधा से वंचित है. सड़क नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन, बच्चों की पढ़ाई और बीमारों को अस्पताल ले जाने में…
रांची : सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में कई पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके बाद अब आम लोगों के बीच एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि वर्षों से एक ही क्षेत्र में कार्यरत टाइगर मोबाइल जवानों का स्थानांतरण कब होगा? इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि इसे देखते और रिव्यू करते हैं। साथ ही कहा कि टाइगर मोबाइल के जवानों की संख्या भी बढ़ाए जाएंगे। अगर बहुत दिनों से हैं एक जगह है, तो बदले जाएंगे। ऐसे कहां जा सकता…
धनबाद: धनबाद और आसपास के कोयला क्षेत्रों में गैरकानूनी उत्खनन, तस्करी और अनधिकृत परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने नई रणनीति लागू करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को धनबाद में ‘जीरो कोल लीकेज’ अभियान को पूरी गंभीरता से लागू करने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नई दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, गृह सचिव, कोयला सचिव, सीआईएसएफ, कोल इंडिया लिमिटेड, बीसीसीएल तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का विस्तृत आकलन किया।…
रांची : रांची ज़िले के जगन्नाथपुर पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह ने क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाते हुए, एक महत्वपूर्ण बैठक कर पदाधिकारी को सख्त और कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने अधीनस्थ पदाधिकारीयों पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में श्री सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने अवैध कारोबार जैसे शराब, गांजा, सट्टा, बालू लॉटरी तस्करी आदि पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने…
Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पिकलबॉल चैम्पियनशिप के डबल्स वर्ग के रोमांचक फाईनल मुकाबले में रोहित एवं हिमांशु की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य एवं राघव की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में विजेता जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल कौशल बेहतर तालमेल और शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड में पिकलबॉल…
जमशेदपुर : करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में विशेष जांच दल (एसआईटी) को अहम कामयाबी मिली है। टीम ने रविवार को राजस्थान से लौट रहे डीडी बार संचालक और भाजपा से जुड़े नीरज सिंह को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, वे अपने पुत्र आदित्य के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस आ रहे थे। सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए मंदिर क्षेत्र से पीछा किया और कुछ दूरी पर वाहन को रोककर कार्रवाई की। इसके बाद उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई। जांच एजेंसी सोमवार…
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आर आई टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने सोमवार को व्यापक पैदल गश्ती अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया। गश्ती के दौरान पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने कहा कि…
रांची : राज्य में लगातार बढ़ते अपराध और अवैध कारोबार पर नियंत्रण को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपना लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मुख्यालय द्वारा प्रमंडलीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीयों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधियों की गतिविधियों तथा अवैध कारोबार पर पैनी नजर रखें और नियमित रूप से विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार अब खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। हर थाना क्षेत्र की कार्यशैली पर खुफिया विभाग की निगाहें भी रहेगी। जहां हत्या, लूट, रंगदारी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन, शराब,…
Saraikela (संजीव मेहता) : राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रविवार को आदित्यपुर में जिला अध्यक्ष युवा राजद के नेतृत्व में राजद का 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम व पूर्व उपाध्यक्ष, आदित्यपुर नगर निगम पुरेंद्र नारायण सिंह ने मौके पर 30 पाउंड का केक काटा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने केक कटिंग के उपरांत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 30 वे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं आगे भी समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ने हेतु ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की. उन्होंने राजद एवं लालू…