Saraikela (संजीव मेहता) : राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रविवार को आदित्यपुर में जिला अध्यक्ष युवा राजद के नेतृत्व में राजद का 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम व पूर्व उपाध्यक्ष, आदित्यपुर नगर निगम पुरेंद्र नारायण सिंह ने मौके पर 30 पाउंड का केक काटा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने केक कटिंग के उपरांत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 30 वे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं आगे भी समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ने हेतु ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की.
उन्होंने राजद एवं लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया..साथ ही एसटी एससी ओबीसी एवं समस्त प्रगतिशील विचारधारा के लोगों को राजद के पक्ष में एकजुट करने का संकल्प लिया गया. श्री सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार में राजद कोटे से माननीय मंत्री संजय प्रसाद यादव को उद्योग श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं. उन्होंने कहा कि विशेष कर कोल्हान मे मजदूर और कामगारों की संख्या लाखों में है.

उन्होंने कहा कि मंत्री संजय प्रसाद यादव कोल्हान में उद्योगों के विकास, नए-नए उद्योग लगाने के साथ-साथ मजदूरों को उचित मजदूरी और पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि अगर कोई मजदूर और कामगारों के साथ अन्याय करता है और उचित मजदूरी नहीं देता है तो वे बेफिक्र होकर इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी कर सकते हैं उन्हें न्याय दिलाया जाएगा. कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव देव प्रकाश देवता, युवा राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह यादव, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, उमाशंकर राम, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, प्रभास कुमार झा, रामजी शर्मा, अरविंद ठाकुर, प्रमोद कुमार गुप्ता ने संबोधित किया .






