
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस
- जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन.
- उपायुक्त राजीव रंजन ने पटमदा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विकास कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं की ली जानकारी
- Project Milap (CEIR Portal): तीन खोए मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को सौंपे गए
- कुलूपटांगा मैदान के पास तीन बाइक चोर को थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने तीन मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
Author: A K Mishra
धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लालकुआं एक्सप्रेस के जनरल कोच से भारी मात्रा में विदेशी बीयर बरामद की है। छह लावारिस बैगों से कुल 116.5 लीटर बीयर जब्त की गई, जिसकी कीमत 27 हजार 410 रुपये बताई जा रही है। बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक प्रभारी धनबाद के नेतृत्व में RPF पोस्ट धनबाद और CIB की संयुक्त टीम स्टेशन पर गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान…
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। टेल्को के एन-38 के समीप मोड़ पर एक हुंडई i10 कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित नाली में जा घुसी। घटना शुक्रवार, करीब 9 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण कार सड़क से उतरकर नाली में जा फंसी। हादसा होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार…
जमशेदपुर : टाटानगर के खास महल क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक संख्या JH05DL 3966 चालक ने अचानक सामने आए दो बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर…
जमशेदपुर : दिनांक 10 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बागबेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, रात्रि गश्ती व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने निर्देश दिया कि मुख्य सड़कों के साथ-साथ थाना क्षेत्र की अंदरूनी गलियों में भी नियमित और सघन गश्ती की जाए। विशेष रूप से उन स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया, जहां असामाजिक तत्वों द्वारा देर रात अड्डेबाजी की…
दिल्ली : देशभर में लोकसभा और सभी विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की दिशा में केंद्र सरकार की पहल तेजी से आगे बढ़ रही है। इस उद्देश्य से गठित संसद की संयुक्त समिति व्यापक स्तर पर सुझाव जुटा रही है। समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने बताया कि अब तक विभिन्न सामाजिक संगठनों, विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से प्राप्त अधिकांश सुझाव इस व्यवस्था के पक्ष में रहे हैं। समिति ने गोवा के मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों तथा कई राज्यों के विशेषज्ञों से भी विचार-विमर्श किया है। लक्ष्य है कि वर्ष 2029 के आम चुनाव तक नई चुनाव प्रणाली को…
रांची : रथ यात्रा 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पुरी के लिए विशेष रेल सेवाएं संचालित करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को राहत देना, भीड़ का बेहतर प्रबंधन करना और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है। रेलवे के अनुसार, राउरकेला–पुरी–राउरकेला, बामरा–पुरी–बामरा मेमू तथा बरबिल–पुरी–बरबिल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। राउरकेला से ट्रेनें 15 और 23 जुलाई को रवाना होंगी तथा पुरी से वापसी 17 और 25 जुलाई को होगी। बामरा से मेमू सेवा 15 और 23 जुलाई को चलेगी, जबकि लौटने…
Saraikela (संजीव मेहता) : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 123, 124 एवं 125 के मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्रों के वितरण का सत्यापन किया. इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों, BLO सुपरवाइजर, BLO एवं अन्य निर्वाचन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए. प्रत्येक…
सुपौल : सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सुकपुर सोलनी पंचायत स्थित ढोरे कटैया वार्ड संख्या-17 में वर्षों पुराने भूमि विवाद ने एक युवक की जान ले ली। शुक्रवार को धारदार हथियारों से हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय नीतीश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर नीतीश कुमार साइकिल से नुनुपट्टी से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे करीब 15 से 16 लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली पुलिस ने जानलेवा गोलीबारी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कपाली थानेदार अविनाश कुमार ने नाटकीय ढंग से जाल बिछाकर 24 घंटे के अंदर फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन को दबोचने के साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया देसी पिस्टल भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, कपाली…
Saraikela (संजीव मेहता) : आईडीटीआर जमशेदपुर में शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट निःशुल्क आवासीय कार्यक्रम की शुरूआत 16 अगस्त से होगी. उक्त जानकारी आडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने टीआरसीएससी एवं आईडीअीआर के प्लानिंग मिटिंग में कही. उन्होंने कहा कि गार्डेन रीच शीप विल्डर्स एवं इंजीनियर्स तथा टेक्नोलाॅजी रिसोर्स कम्युनिकेशन एंड सर्विस सेंटर के बीच एमओयू हुआ है. जिसके तहत समाज के यूथ के बीच आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर उनके स्तर को उठाना है. इसके लिए दोनों संस्थाओं ने शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरूआत की है जिसका लाॅचिंग 16 अगस्त को है. आईडीटीआर इस कार्यक्रम का ट्रेनिंग पार्टनर…