Saraikela (संजीव मेहता) : आईडीटीआर जमशेदपुर में शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट निःशुल्क आवासीय कार्यक्रम की शुरूआत 16 अगस्त से होगी. उक्त जानकारी आडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने टीआरसीएससी एवं आईडीअीआर के प्लानिंग मिटिंग में कही. उन्होंने कहा कि गार्डेन रीच शीप विल्डर्स एवं इंजीनियर्स तथा टेक्नोलाॅजी रिसोर्स कम्युनिकेशन एंड सर्विस सेंटर के बीच एमओयू हुआ है.
जिसके तहत समाज के यूथ के बीच आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर उनके स्तर को उठाना है. इसके लिए दोनों संस्थाओं ने शाॅट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरूआत की है जिसका लाॅचिंग 16 अगस्त को है. आईडीटीआर इस कार्यक्रम का ट्रेनिंग पार्टनर है. जीएम ने कहा कि दो से तीन माह के इस ट्रेनिंग कार्यक्रम के बाद जीआरएसई में ही प्रशिक्षुओं का प्लेसमेंट एल एंड टी कंपनी के माध्यम से हो जाएगा. इस अवसर पर उपस्थित टीआरसीएससी के सचिव मानस कुमार दास ने कहा कि शीघ्र ही इस कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षुओं के मोबलाईजेशन का काम प्रारंभ हो जाएगा.

इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे जो मैट्रिक पास होंगे तथा जिनकी आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होगी. इस अवसर पर उपस्थित आईडीटीआर के एचओडी मार्केटिंग एंड एडमीन अंजन कुंडु ने मोबलाईजेशन टीम को पंचायत लेवल से मोबलाईजेशन कार्यक्रम की शुरूआत करने को कही. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं के बीच जाने की आवश्यकता है ताकि युवा इस कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए कार्यक्रम के मकसद को पूरा किया जा सके. इस अवसर पर आईडीटीआर के इंजीनियर ज्योति रजक, आईडीटीआर के मीडिया प्रभारी सह कार्यक्रम के को-आडिनेटर पंकज कुमार, टीआरसीएससी के सलाहकार अवतार सिंह एवं संस्था के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.






