Saraikela (संजीव मेहता) : शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक यौन शोषण किया, एक बच्चा का जन्म भी हुआ, लेकिन अब अपनाने से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई और युवक को जेल भिजवा दिया. यह मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र की है. जबकि यौन शोषण का आरोपी राकेश महतो उम्र 24 वर्ष, पता बोण्डीह थाना आदित्यपुर का निवासी है.

जिसे आज पुलिस ने बोण्डीह गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है. उल्लेखनीय है कि कल दिनांक 09/07/2026 को पीडिता के द्वारा थाना मे प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा 2 वर्षों तक यौन शोषण किया गया, यौन शोषण के उपरांत पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दी परंतु कुछ माह उपरांत बच्चे एवं पीडिता को आरोपी युवक अपनाने से इन्कार कर दिया. इस संबंध मे आदित्यपुर थाना कांड संबंध 181/26 दिनांक 09/07/26 दर्ज की गई है.






