Saraikela (संजीव मेहता) : श्री श्री 1008 आदिमुनी देवराहा बाबा का 36वीं पूण्य स्मृति दिवस पर दुर्गा सप्तशती पाठ का हुआ आयोजन. पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं ने बाबाजी का महाप्रसाद ग्रहण किया. इस बीच टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर राहगीरों के बीच गुड़ चना शर्बत और आम वितरित किया गया. इस आयोजन में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शिरकत किए और देवराहा बाबा के समक्ष मत्था टेक कर शहर और देश दुनिया में शांति व्यवस्था कायम रखने की कामना की.
बता दें कि श्रीश्री 1008 आदिमुनी देवराहा बाबा की आज 36वीं पूण्य स्मृति दिवस थी. जिसे देवराहा ट्रस्ट आदित्यपुर के द्वारा लगातार तीसरे वर्ष धूमधाम से मनाया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंदेश्वर झा (बाबाजी) ने बताया कि उनके ट्रस्ट के द्वारा लगातार तीसरी बार यह आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है. जिसमें कोल्हान के लगभग सभी विधायक, सांसद और रांची से कई प्रशासनिक और पुलिस ऑफिसर शामिल हो रहे हैं. यह दिनभर का अनुष्ठान है.

इस आयोजन में देवी दुर्गा के सप्तशती का 13 अध्याय का पाठ पूरे विधि विधान से सुबह 8 बजे किया जा रहा है. बाबाजी ने बताया कि देवतुल्य देवराहा बाबा का महानिर्वाण 10 जुलाई 1990 को आषाढ़ माह के योगिनी एकादशी के दिन गंगा-जमुना तट के संगम पर हुआ था. उस समय वहां उनके करीब 25 हजार भक्त मौजूद थे. इस आयोजन में बाबाजी के साथ ट्रस्ट के सदस्य सचिव प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल के साथ डीएन झा, सुरेंद्र शुक्ला, रंजीत विश्वास, सतनाम सिंह, विनोदानंद गोश्वामी, बासगीत प्रसाद, केएन ओझा, उमेश लाल यादव आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे.






