जमशेदपुर : उच्च शिक्षा अब नौकरी और व्यवसाय की बाधा नहीं बनेगी! अरका जैन यूनिवर्सिटी ने उन छात्रों के लिए दो नए ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कोर्स की शुरुआत की है, जो नियमित कॉलेज नहीं जा सकते। यूजीसी-डीईबी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन-डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो) द्वारा मान्यता प्राप्त ये कोर्स खासकर वर्किंग प्रोफेशनल्स, हाउसवाइफ्स, बिजनेसमैन और ऐसे छात्रों के लिए तैयार किए गए हैं, जो बिना नौकरी छोड़े अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।
अब एडमिशन से लेकर परीक्षा, कक्षाएं, डिग्री और प्लेसमेंट तक सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी, जिससे देश-विदेश के छात्र कहीं से भी इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
*क्या हैं ये नए कोर्स?* अरका जैन यूनिवर्सिटी में निम्न दो प्रमुख ऑनलाइन डिग्री प्रोग्रामलांच किये गए हैं
– बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) : स्नातक (UG) स्तर
-एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) : स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर
इन कोर्सेज़ को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि छात्र अपनी मौजूदा नौकरी या व्यवसाय के साथ आसानी से पढ़ाई जारी रख सकें और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।
*ऑनलाइन बीबीए और एमबीए क्यों हैं खास?*
– अत्यंत किफायती शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।
– वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए स्पेशल फीस स्ट्रक्चर।
-प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट और करियर अपग्रेड के लिए मददगार।
– सरकारी, निजी और अंतरराष्ट्रीय नौकरियों के लिए पूरी तरह मान्यता प्राप्त।
– खासतौर पर खाड़ी (गल्फ) व सार्क देशों और दक्षिण अफ्रीका में वैधता।
-पूरी तरह से ऑनलाइन एडमिशन, क्लासेस, एग्जाम और डिग्री कंवोकेशन।
*एमबीए का वर्किंग प्रोफेशनल्स के बीच जबरदस्त क्रेज*
आज के दौर में एमबीए कोर्स उन वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए एक करियर बूस्टर बन चुका है, जो अपनी स्किल्स को अपग्रेड करना चाहते हैं। अरका जैन यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन एमबीए उन्हें यह सुविधा देता है कि वे अपनी नौकरी के साथ पढ़ाई कर सकें और मैनेजमेंट सेक्टर में नए अवसरों का लाभ उठा सकें।
*एडमिशन प्रक्रिया और संपर्क*
दोनों ही कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक है। छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा धतकीडीह ऑफिस या यूनिवर्सिटी कैंपस में संपर्क किया जा सकता है। बता दें कि यदि बिना नौकरी छोड़े अपनी डिग्री को अपग्रेड करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अरका जैन यूनिवर्सिटी का यह ऑनलाइन बीबीए और एमबीए कोर्स एक बेहतरीन अवसर है। अब कहीं से भी, कभी भी अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।




