जमशेदपुर : चुनावी महासंग्राम में प्रत्याशी नामांकन के साथ जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है इसी कड़ी में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास के पुत्रवधू पूर्णिमा दास ने जोर-शोर से अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क करने में जुट गई है वह बिरसानगर भाजपा मंडल के अध्यक्ष बबलू गोप के माध्यम से बिरसानगर क्षेत्र में तूफानी दौरा करने लगी है इसी के तहत मोहरदा, मुराकाटी सहित बिरसानगर के विभिन्न जोन क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रही है इसे लेकर पूर्णिमा दास ने कहा कि वह महिला होने के नाते महिलाओं की हक की बातें रख रही है उनका मानना है कि महिला सशक्तिकरण से ही क्षेत्र और देश की विकास हो सकती है वे चुनावी मैदान में उतरने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया है।

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें टिकट मिलने से भाजपा का एक तबका काफी नाराज है तो पूर्णिमा ने कहा नाराज कार्यकर्ताओं का भी उन्हें आशीर्वाद मिल रही है जो भी नाराजगी है उसे वह जल्द ही दूर कर लेंगे बहरहाल उनके इस जनसंपर्क अभियान को लेकर बारीडीह स्थित शकुंतला उद्यान में बिरसानगर मंडल के द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जहां उन्हें पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देखकर स्वागत की गई वहीं साकची सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भी अभिनंदन समारोह कर उनके चुनावी मैदान में उतरने की खुशी का इजहार करते हुए सिख समुदायों का उनके जीत के लिए योगदान रहने का आश्वासन दी गई।





