Advertisements
पटना : बाढ़ अनुमंडल के मोकामा विधानसभा के जेडीयू प्रत्याशी पूर्व विधायक अनंत सिंह के दुलारचंद यादव हत्या मामले में जेल जाने के बाद उनके चुनाव प्रचार के लिए महिलाओं की टोली ने कमान संभाली है।
Advertisement

सैकड़ों महिलाएं दर्जनों टोलियाँ में नगर क्षेत्र के हर वार्ड सहित पंचायतों में घूम घूम कर अनंत सिंह के लिए वोट मांग रही है। महिलाओं का कहना है कि अनंत सिंह हमलोगों के लिए हमेशा खड़ा रहे है इसलिए उनके जेल जाने के बाद नीतीश कुमार और अनंत सिंह के लिए वोट मांग रहे है, और उन्हें जीत दिलवाकर ही छोड़ेंगे।
Advertisement




