Advertisements
चाईबासा : चाईबासा के सारंडा जंगल में घायल हथिनी की मौत हो गई है। कल घायल हथिनी के जख्मी पैर का ऑपरेशन किया गया था। आईईडी बम के ऊपर पैर पड़ने से विस्फोट के चपेट में आकर हथिनी घायल हो गई थी। जिसका वनतारा और वन विभाग की मेडिकल टीम पिछले करीब पांच छह दिनों से कर रही थी।
Advertisement

कल हथिनी को ट्रेंकुलाइज कर गुवाहाटी के हाथी चिकित्सा विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ० कुशल कुंवर सरमा और वनतारा के दो डॉक्टरों ने हथिनी के जख्मी पैर सफल ऑपरेशन किया था। जिसके बाद घायल हथिनी के हालत में जल्द सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन घायल होने के बाद जल्द ईलाज नहीं होन पाने से खून के रिसाव से हथिनी काफी कमजोर हो गई थी और वो जिंदगी की जंग हार गई।
Advertisement




