Saraikela (संजीव मेहता) : केंद्रीय अध्यक्ष और विधायक जयराम महतो के समर्थन में पार्टी के लोग खुलकर सामने आ रहे हैं. पार्टी के कोल्हान पदाधिकारियों ने आज प्रेसवार्ता कर जे एल के एम पार्टी के विरुद्ध षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है. प्रेसवार्ता में नवीन महतो प्रमंडलीय अध्यक्ष, केंद्रीय संगठन सचिव सविता महतो, विद्येश्वर महतो केंद्रीय सचिव, प्रदीप महतो नगर अध्यक्ष, संजय महतो प्रखंड अध्यक्ष, देवाशीष महतो केंद्रीय प्रवक्ता, माधव महतो कोल्हान प्रवक्ता आदि शामिल थे.
* क्या कहा पदाधिकारियों ने- आज लड़ाई संरक्षण की है लेकिन झगड़ा आरक्षण का हो रहा है. झारखंड को अलग करने में आदिवासी और कुड़मी दोनों ने भूमिका निभाई. लेकिन हमारे केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को टारगेट कर रहे हैं. जो शोषित पीड़ितों को 75 फीसदी सैलरी दे रहे हैं. टाइगर जयराम महतो को धमकी मिल रही है. जबकि रेल टेका आंदोलन कुडमियों का आंदोलन था. हमलोग गाली गलौज का विरोध कर रहे हैं. चाहे जो कोई भी हो.

अमित महतो हमारे पार्टी का नेता नहीं है वो एक यू ट्यूबर है. पहले समाज फिर हम पार्टी को देखेंगे. कुडमियों की लड़ाई केंद्र सरकार से है. कुड़मी समाज 1975 से लड़ाई लड़ रही है. सिस्टम से चले तो कुडमियों को आदिवासी बनने से कोई रोक नहीं सकता. हमारी पार्टी इस लड़ाई में शामिल नहीं है, लेकिन हमारे कार्यकर्ता अपने अपने समाज को समर्थन करें वे स्वतंत्र हैं. हमारी मांग सरकार से है. हमारे नेता स्वयं सरना कोड की मांग कर रहे हैं. फिर वे आदिवासी विरोधी कैसे हो गए?




