जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर से सटे बालीगुमा के NH 33 किनारे दलमा के तराई क्षेत्र के बस्ती वासी और वहां के उद्यमी, पिछले दो वर्षों से गंदगी को लेकर काफी परेशान है। यहां मिर्नल वाटर के दो प्लांट संचालित हो रही है साथ ही वर्तमान में SGR होटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड का निर्माण हों रहा है।लेकिन इनसे सटे खाली जमीन पर क्षेत्र का कचरा डंपिंग किया जाता है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है।
इन बस्ती वासियों और उद्यमियों का यह भी आरोप है कि शालिग्राम स्वीट्स के द्वारा संचालित खटाल का गोबर और होटल का कचरा को यही पर डंप करते है, जो काफी बड़े क्षेत्र में फैल जाने से,इससे रिसाव होकर दूषित जल रिसॉर्ट और कंपनियों में प्रवेश कर जा रहा है, इतना तक कि आस पास के कुंआ और चापकल से बदबूदार पानी निकल रहा है,जिससे बस्तीवासी आए दिन बीमार हो रहे है, नजदीक में अस्पताल नहीं होने से उन्हें आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ता है।

वही उद्यमियों का कहना है कि, उपायुक्त सहित अन्य प्रशानिक अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन कोई पहल नहीं हुई है जिससे बस्ती वासी भी काफी आक्रोशित है।अब उनके पास दो ही रास्ते बचे है, पहला, बस्ती वासियों के साथ आंदोलन के माध्यम से डंपिंग को बंद करा दे या फिर अपने उद्योग को बंद कर चले जाय जिससे अपने साथ सरकार को भी राजस्व का नुकसान होगा।





