
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह कूरियर पिकअप वैन और एक हाईवा में सीधी टक्कर हो जाने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह 6-7 बजे के बीच में हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर मुरुमडीह पुल के समीप कूरियर पिकअप वैन और हाईवा में सीधी टक्कर हो गई। जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हुई दुर्घटना में कुरियर वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर से नोवामुंडी जा रहे थे।
घटना की जानकारी के बाद, थाना प्रभारी अमिश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को सुरक्षित करने के लिए कार्रवाई शुरू की। वे पुल के ऊपर क्षतिग्रस्त वैन को हटवा दिया और चालक को चिकित्सा के लिए त्वरित अस्पताल भिजवाया गया ।




